Search
Close this search box.

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे NSSहिमाचल का नेतृत्व करेंगी हरिपुर कॉलेज की शिवालिका

कुल्लू अपडेट हरिपुर महाविद्यालय की स्वयंसेवी शिवालिका का चयन 12 जनवरी से 16 जनवरी 2024 को महाराष्ट्र के नासिक के लिए हुआ है। शिवालिका का चयन प्रदेश स्तरीय मेगा शिविर से हुआ। इस शिविर मे प्रदेश के सभी महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था जिस मे प्रदेश के मात्र 10 स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय महोत्सव के लिए हुआ है। यह चयन युवा सेवा खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हुआ है। प्रदेश के 10 स्वयंसेवी राष्ट्रीय युवा महोत्सव महाराष्ट्रा मैं हिमाचल की संस्कृति से देश के युवाओं को रूबरू करवाएंगे। शिवालिका के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनदीप सिंह ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय व क्षेत्र के लिए गौरव का समय है। हरिपुर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ इकाईयों मैं से एक है व इस के स्वयंसेवक भी सर्वश्रेष्ठ है जो की हमारे महाविद्यालय की एकता व अनुशासन को दर्शाता है। वही महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी जीत राम ठाकुर ने शिवालिका के चयन पर कहा कि हमें अपने स्वयंसेवकों पर गर्व है हरिपुर महाविद्यालय हर वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना मे प्रदेश का नेतृत्व करता है जो कि क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। शिवालिका ने अपने चयन का श्रेय अपने माता पिता महाविद्यालय के अध्यापक अपने वरिष्ठ स्वयंसेवको को दिया। शिवालिका के चयन पर शिवालिका को महाविद्यालय के प्राचार्य,अध्यापकों व महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बधाई दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज