कुल्लू अपडेट प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में डीजल, पैट्रोल व गैस की ढुलाई करने वाले टैंकर-ट्रक ड्राइवरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ड्राइवरों ने नए एमवी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार ने एक कानून बनाया है जिसमें हादसे के बाद फरार होने वाले ड्राइवर पर 7 लाख रुपए के जुर्माने और 10 साल की सज़ा का प्रावधान है जिसके कारण टैंकर-ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। चालकों का कहना हुई कि हादसा कोई भी जानबूझकर नहीं करता है। आखिर ड्राइवर इतना भारी-भरकम जुर्माना कैसे भरेंगे। इसलिए ड्राइवर इस कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उनकी मांगें मानते हुए इस कानून को रद्द नहीं किया जाता। तब तक न तो वे पैट्रोल, डीजल और गैस की ढुलाई करेंगे और न ही किसी प्रकार का सामान पहुंचने देंगे। चालकों का कहना है कि वे देश की रीढ़ हैं। खुद मुसीबतों का सामना करते हुए कम वेतन में वे सामान की ढुलाई करते हैं। इस वर्ग के साथ कोई भी न्याय नहीं करता है। समय की जरूरत है कि उनके हितों की पैरवी की जाए और केंद्र व प्रदेश सरकारें उनके हित रक्षक कानून बनाएं। वहीं अब इस हड़ताल का असर कुल्लू में भी देखने को मिला है। हड़ताल के कारण तेल के टैंकर कुल्लू नहीं पहुंच पाए है जिसकी वजह से कुल्लू में एक फिर से पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिल रहा है।केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए ही पेट्रोल डीजल उपलब्ध है। जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।




