Search
Close this search box.

अब से सिम कार्ड के लिए होगा पुलिस वेरिफिकेशन, बंद हो जाएंगे इनएक्टिव UPI अकाउंट

टेक अपडेट ,साल 2023 खत्म हो गया है। आज यानी सोमवार से साल 2024 की शुरुआत हो गई है। साल बदलने के साथ ही कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं जिनसे आप सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। इन बदलावों में इनएक्टिव यूपीआई अकाउंट को बंद करने, नए सिम के लिए डिजिटल केवाईसी आदि शामिल हैं। इन बदलावों को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
इनएक्टिव UPI अकाउंट होंगे बंद :- एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी। अकाउंट बंद होने की शुरुआत आज यानी 1 जनवरी 2024 से शुरू हो गई है।

सिम कार्ड के लिए डिजिटल KYC:- 1 जनवरी 2024 से नए सिम कार्ड के लिए अब डिजिटल केवाईसी कराए जाएंगे यानी पेपरलेस केवाईसी होगा। इसके अलावा सिम वेंडर का पुलिस वेरिफिकेशन होगा उसके बाद ही वे सिम कार्ड बेच सकेंगे।

पार्सल भेजना होगा महंगा :- ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से पार्सल भेजना नए साल में महंगा होने जा रहा है। DHL और ब्लूडर्ट जैसी कंपनियों ने कहा है कि नए साल में पार्सल भेजने की कीमतों में करीब 7% का इजाफा होगा।

डीमैट अकाउंट में नोमिनेशन :- यदि आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं तो जून 2024 तक हर हाल में डीमैट अकाउंट का नोमिनेशन कराना होगा। पहले यह डेडलाइन 31 दिसंबर तक तय की गई थी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज