Search
Close this search box.

गुरिल्ला संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न ,धनवन्ती ठाकुर को सौंपी महिला जिलाध्यक्ष की कमान

कुल्लू अपडेट ,एस० एस० बी० गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू की मासिक बैठकआज ढालपुर कुल्लू में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। बैठक में सबसे पहले कार्यकारणी के चुनाव करवाए गए जिसमे पुरानी कार्यकारिणी को एक वर्ष के लिए बढ़ा‌या गया। दामोधर नेगी को मिडिया सलाहकार व गोकुल ठाकर को सह सचिव चुना गया इसके अलावा महिलाओं की नई कार्यकारिणी बनाई गयी जिसमें धनवन्ती ठाकुर को महिला जिलाध्यक्ष और भुवनेशवरी ठाकर को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। आंगमो को महासचिव चुना गया। । बैठक में अध्यक्ष ने सभी -सदस्यों को चेतावनी दी कि प्रत्यक बैठक में अपनी हाजिरी सुनिश्चित करें और उन्होने बताया कि जिनके नाम कट चुके हैं और मीटिंग में गैरहाजिर थे हमारी और संगठन की उनके प्रति कोई जिम्मेवारी नहीं होगी। इस बैठक में अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के चैयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आल इन्डिया के संगठन के काम की व सुप्रीम कोर्ट केस की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि 14 फरवरी 2024 को हमारा केस लम्बी बहस के लिए लगा है अगर डेट टिक गई तो फैसला होने की पूरी उम्मीद है और बताया कि हमारे केस की मैरिट सरकारी केस से ज्यादा है और जो की कागजात लगे है वह बहुत ही मजबूत है अतः सब धीरज रखे और जो गुमराह कर रहे है उनके में न आएँ। इस बैठक में रामोधर दास, गोकुल ठाकुर , पन्नालाल, भवानी प्रकाश चन्ने राम, राम सिंह, धनवन्ती ठाकुर , भुवनेशवरी ठाकुर , निर्मला सूद केसरी देवी, शान्ता देवी, शकुन्तलता देवी आदि मौजूद रही

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज