Search
Close this search box.

भुंतर पुलिस ने गड़सा घाटी के प्रेम नगर के गोकल चन्द से नीणू नाला के समीप 623 ग्राम चरस पकड़ी

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस एसपी साक्षी वर्मा के नेतृत्व में लगातार नशा माफिया के खिलाफ तेज गति से लगातार अभियान छेड़ दिया है और इसी के तहत पुलिस थाना भुंतर की टीम ने नीणू नाला के समीप गश्त/ नाकाबंदी के दौरान गोकल चन्द उर्फ पालू (24 वर्ष) पुत्र नोमी राम निवासी गांव प्रेम नगर डाकघर ठेला तहसील भून्तर के कब्जा से 623 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को आज न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा।आगामी जाँच भी ज़ारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज