नौकरी ,झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JPMCCE) 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी, 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
JSSC महत्वपूर्ण तिथियां
झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2024 तक होगी, जबकि आवेदन पत्र में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2024 तक रहेगी। वहीं आवेदन फॉर्म में संशोधन 01 मार्च 2024 तक किया जा सकेगा।
JSSC JPMCCE रिक्तियों का विवरण
झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत 2485 पदों पर भर्तियां की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
फार्मासिस्ट (नियमित) – 560 पद
प्रयोगशाला तकनीशियन (नियमित) – 636 पद
एक्स-रे तकनीशियन (नियमित) – 116 पद
परिचारिका श्रेणी ए (नियमित) – 1173 पद
JSSC JPMCCE आयुसीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 1) और पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 2) पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है।




