Search
Close this search box.

कुल्लू के हर्षित का राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कुल्लू अपडेट, राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 1 जून 2023 से 4 जून 2023 तक देवास मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में गांव मौहल तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रहने वाले मुरारी लाल के पुत्र हर्षित का चयन अंडर 17 में 95 किलो भार वर्ग में 16 वीं राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हर्षित एम्बिशन क्लासेज स्कूल मौहल में 11वीं  कक्षा का छात्र है। ये बड़ा ही हर्ष का विषय है कि आम घर से  भी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो रहे है और ये जिला कुल्लू से चयनित होने वाले अकेले खिलाड़ी है। ये सब हिमाचल प्रदेश के यशश्वी खेल मंन्त्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी के आश्रीवाद व उनका ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने से संभव हो पा रहा है हर्षित की इस उपलब्धि के लिए विधायक व  सीपीएस श्री सुंदर सिंह ठाकुर ,ग्राम पंचायत प्रधान मौहल इशरा ठाकुर,एम्बिशन क्लासेज स्कूल के एम डी श्री प्यारे राणा, पवन राणा व स्कूल प्रिंसिपल व समस्त स्टाफ ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज