कुल्लू अपडेट, कार सेवा दल संस्था द्वारा आज कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में 1 दिन का जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें रक्त संबंधित जानकारी लोगों को दी गई। लोगों को बताया गया कि कौन-कौन लोग रक्तदान कर सकते है और खून देने के क्या-क्या फायदे हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में समय-समय पर खून की कमी आ जाती है और मरीजों को बड़ी मशक्कत करने के बाद भी खून नहीं मिल पाता। इस परेशानी को देखते हुए कार सेवा दल संस्था द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्त संबंधी जानकारी के विषय में शिविर लगाया गया, जिसमें कार सेवा दल संस्था के सेवादारों ने लोगों को रक्त देने के लिए प्रेरित किया।आम जनता को बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के कमरा नंबर 320 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कभी भी जाकर रक्तदान कर सकते हैं। कार सेवा दल संस्था द्वारा हर रविवार या किसी खास दिन के अवसर पर आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाती है और सरकारी सुविधाओं व संस्था की सेवाओं के बारे में भी लोगों को बताया जाता है।
Author: Kullu Update
Post Views: 59



