Search
Close this search box.

आइये जानें माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय,नहीं होगी धन की कमी

आस्था अपडेट , शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन लक्ष्मी, वरलक्ष्मी, महालक्ष्मी जैसे कई नामों से जानते हैं। इन्हें चंचला भी कहा जाता है क्योंकि यह एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं ठहरती हैं। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। इसलिए इनकी पूजा करने से वैभव, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे कभी भी पैसों की किल्लत या फिर भौतिक सुखों की कमी नहीं होती है। इसी कारण हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय अपनाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न हो जाती हैं। जानिए इन कारगर उपायों को।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय :-
मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें:-शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल का फूल, मखाने, बताशे, खीर और गुलाब का इत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

चीनी खिलाएं :- शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी डालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होगी, जिससे काम में आ रहे हर अवरोध से छुटकारा मिलेगा।

श्रीयंत्र की करें पूजा :- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ श्रीयंत्र की पूजा करें। इसके साथ ही श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होगी।

चढ़ाएं कमल का फूल :- मां लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की चरणों में कमल का फूल अवश्य अर्पित करें।

घर लाएं कुश :- रविवार को पुष्य नक्षत्र में कुशमूल लेकर आएं और गंगाजल से इसे धोकर शुद्ध कर लें। अब इसे देवता मानकर घर के मंदिर में रखकर विधिवत पूजन करें। बाद में इसे लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी या फिर धन स्थान पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं और व्यक्ति को भी पैसों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

सुखी दांपत्य के लिए :- वैवाहिक जीवन में थोड़ी तकरार चल रही है तो शुक्रवार के दिन बेडरूम में प्रेमी पक्षी की तस्वीर लगाएं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज