कुल्लू अपडेट कुल्लू जिला में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन आग लगने के मामले सामने आ रहे है। अब भुंतर के साथ लगते जरड़ गांव में आगजनी की घटना सामने आयी है। जिला कुल्लू के थाना भुंतर के तहत जरड़ गांव के रहने वाले राम सिंह का दो कमरों का एक मकान आग लगने से जल गया है। आग की घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग गुरुवार रात को लगी और सूचना मिलने के अग्रिशमन विभाग कुल्लू की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने दुर्घटनास्थल पर पहुँच कर नुक्सान का जायजा लिया। उन्होने कहा की आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए सभी को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।


Author: Kullu Update
Post Views: 1,686



