कुल्लू अपडेट, लेह में शरारती तत्वों ने मनाली बाइकर्स एसोसिएशन के 15 बाइक ओर 1 जीप को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना पर विधानसभा क्षेत्र लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने लेह में मनाली बाइक एसोसिएशन के बाइकों के तोड़ने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लेह प्रशासन के अधिकारियों के साथ उन्होंने यह मामला सुलझाने को लेकर फोन के माध्यम से बात की है। जिन लोगों ने गुंडागर्दी करते हुए बाइक तोड़े हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी आग्रह उन्होंने लेह प्रशासन से किया गया है। डीसी लाहौल और एसपी को भी लेह प्रशासन से जल्द इस मामले पर बात करने और इसे सुलझाने को लेकर आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे लाहुल स्पीति व मनाली बाइकर्ज एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं और इन बाइकर्स को वे हर हाल में न्याय दिलाकर छोड़ेंगे।
Author: Kullu Update
Post Views: 31



