कुल्लू अपडेट,मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू मनाली की जनता को दी करोड़ों की सौगात। युवाओं के लिए स्टार्टअप योजना ,गरीब, बेसहारा और अनाथ बच्चों को बनाया “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” घोषित कर शिक्षा,दीक्षा ,प्रशिक्षण ,यूनिफार्म आदि का खर्चा सरकार उठाएगी । सोलर प्लांट लगाने पर मिलेगी शत प्रतिशत सब्सिडी, बंजार क्षेत्र वश्लेऊपास बनाने को मंजूर युवाओं को मिलें गी ई टैक्सी, इलेक्ट्रिक बसें। विधवा महिलाओं के बच्चों को पढ़ाएगी सरकार और उन्हें आंगनबाड़ी वर्कर,आशा वर्कर,मल्टीटास्क वर्कर,सुपरवाइजर के रूप मे मिलेगा रोजगार।अगले वित्तीय वर्ष से 1500 की सौगात ।पुलिस भर्ती में 30प्रतिशत कोटा महिलाओं को दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सभी वर्गो को सामाजिक न्याय देने के प्रति गंभीरता पूर्वक योजनाओं को धरातल पर उतार कर कार्य कर रहे हैं और आपदा में भी जन जन के साथ परिवार की तरह निभाया।विंटर कार्निवाल में मां हिडिवा की पूजा करने के साथ उन्होंने कुल्लू मनाली को अनेकों घोषणाएं की जो प्रयटन के लिए नींव का पत्थर साबित होंगी




