कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में हिमाचल प्रदेश मनरेगा व निर्माण एवम् सर्व कामगार संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बंजार ब्लॉक अध्यक्षा भावना चौहान के द्वारा की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 31 और 31 जनवरी को मनरेगा मजदूरों के द्वारा हड़ताल की जाएगी। भावना चौहान ने बताया कि बैठक में चर्चा की गई कि प्रदेश की सभी पंचायतो में कमेटी का गठन किया जाएगा और मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड में शामिल तथा श्रमिक कल्याण बोर्ड में मनरेगा मजदूरो को मिलने वाली सुविधाओं जैसे छात्रवृति, प्रसूता, शादी आदि के आवेदन का भुगतान जल्द किया जाए। अगर सरकार इस दिशा में काम नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में 30 और 31 जनवरी को सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया जायेगा। वही, इस बैठक में हिमाचल प्रदेश मनरेगा व निर्माण एवं सर्वकामगार संगठन के प्रदेश महासचिव अजीत राठौर भी शामिल रहे। बैठक में अजीत राठौर ने जानकारी दी कि 7 दिसम्बर 2023 को ट्रेड युनियन के संयुक्त मोर्चे की बैठक संपन्न हुई थी। बिलासपुर के घुमारवीं बैठक में सभी ट्रेड यूनियन ,इंटक सीटू ,बीएमएस , एमकेएस के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस बैठक में मनरेगा मजदूरों को भूमि कल्याण बोर्ड से बाहर करने का निर्णय तथा मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं पर रोक लगाने के फैसले खिलाफ मनरेगा मजदूर पूरे प्रदेश में 30, 31 जनवारी को प्रदेश व्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते 31 जनवरी को बंजार में हड़ताल का निर्णय मनरेगा निमार्ण मजदूरों ने लिया है और यहां सभी जगहों पर हड़ताल की जाएगी।




