कुल्लू अपडेट,शैक्षणिक भ्रमण के छठे दिन भारत-भारती के छात्रों का दल उदयपुर पहुंचा।यहां पिचौला झील तथा प्रसिद्ध सिटी पैलेस का भ्रमण करने से पहले ग्रुप ने कुंभलगढ़ में जीप सफारी की तथा बृहद किले का भ्रमण किया। स्कूल के प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने बताया कि हर जगह स्थानीय गाइड द्वारा छात्रों को ऐतिहासिक स्थानों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर भ्रमण के माध्यम से शिक्षा को व्यवहारिक बनाना एक अलग अनुभव है। उन्होंने छात्रों के अनुशासित व्यवहार और समय की पाबंदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि स्कूल के अध्यापक जिस तरह हर कदम पर छात्रों की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं वह प्रशंसनीय है।

Author: Kullu Update
Post Views: 5,580



