Search
Close this search box.

घलानी में गोशाला तो सुमली में सेब के बगीचे में लगी आग करीब 40,000 रुपये का नुकसान

कुल्लूअपडेट , जिले के गांव घलानी में जंगल की आग में एक गोशाला जलकर राख हो गई है। साथ लगते घर को जलने से बचा लिया है। वहीं सुमली गांव में एक सेब के बगीचे में आग लग गई। आग की दोनों घटनाओं में करीब 40,000 रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम ब्यासर के साथ लगते गांव घलानी के जंगल में आग लगी थी। आग भड़कती हुई एक मकान की तरफ आ गई। आग की चपेट में घलानी के प्रेम चंद और उसके पिता सूरत राम की एक संयुक्त गोशाला आ गई। गोशाला जलकर राख हो गई। इससे करीब 30,000 रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं पतलीकूहल थाना के तहत सुमली गांव में कृपा राम पुत्र बलू राम निवासी सुमली और नवीन पुत्र मोतू राम निवासी बड़ाग्रां विहाल, कुल्लू के सेब के बगीचे में आग लग गई। इससे पेड़ों को नुकसान हुआ है। आग की घटना में 10,000 रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि सर्दियों में आग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग आग को लेकर सतर्कता बरतें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज