Search
Close this search box.

10 जनवरी से शुरू होगा सिराज कप क्रिकेट टूर्नामेंट

कुल्लू अपडेट , सिराज कप क्रिकेट टूर्नामेंट 10 जनवरी से शुरू होगा। सिराज कप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब आनी के प्रधान दिनेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता नॉक आऊट फार्मेट के आधार पर खेली जाएगी। इस ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में 128 टीमें भाग लेंगी। इस वर्ष टूर्नामैंट की विजेता टीम को 2.22 लाख रुपए, बेशकीमती ट्रॉफी, स्पोर्ट्स किट, जबकि उपविजेता टीम को 1.11 लाख रुपए, ट्रॉफी और स्पोर्ट्स किट दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बैस्ट बॉलर, बैस्ट बैटर, हर मैच में मैन ऑफ द मैच सहित दर्जनों अन्य ईनाम दिए जाएंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज