Search
Close this search box.

गड़सा में पुलिस ने 1 किलो 211 ग्राम चरस के साथ बंजार के नाही के लुदर चंद को किया गिरफ्त्तार

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। नशा तस्करों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा तेज़ गति से अभियान चलाये जा रहे है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी और गश्त करके नशा करने और बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गड़सा रोड़ पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 1 किलो 211 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ । शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो लुदर चन्द (51 वर्ष) पुत्र कांशी राम निवासी गांव नाही डाकघर रोपा तहसील बंजार के कव्जा से 1 किलो 211 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है । एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया है की आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा ।आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह दी है और यह भी कहा की यदि किसी भी व्यक्ति के पास नशा तस्करों की कोई भी जानकारी है तो वे आकर पुलिस को बताएं ताकि नशा तस्करों को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज