Search
Close this search box.

ग्राम पंचायत चौकी डोभी में तेजी से हो रहा रास्तों को ठीक करने का काम -सुमन पराग गौड़

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू के खराहल घाटी की ग्राम पंचायत चौकी डोभी के सभी 5 वार्ड में रास्तों के काम बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। बीते कुछ समय पहले से इन रास्तों की हालत काफी ज्यादा खराब हो गयी थी परन्तु अब इन रास्तों को ठीक करने का काम काफी तेजी से चल रहा है। पंचायत के प्रधान सुमन पराग गौड़ ने बताया की ग्राम पंचायत में टापू से चंनझड़ मार्ग में काम किया जा रहा है इसके अलावा उसी रास्ते में बीच में पैच वर्क किया गया है। उन्होने जिस रास्ते से होकर बिजली महादेव जी आते है उस रास्ते को भी ठीक किया जा रहा है। इसी के साथ थासीबराह में भी रास्ते को ठीक किया जा रहा है। उन्होने स्थानीय जनता से अनुरोध किया है कि आप सब भी इन रास्तों का पूरी तरह से ध्यान रखें जिन भाई बहनों का घर रास्ते के साथ है वह भी रास्ते में पानी डाले इसके अलावा पंचायत का मुख्य रास्ता चंनझड़ से शनि मंदिर तक का पैच वर्क हो रहा है उस रास्ते में भी साथ लगते घर वालों से अनुरोध और प्रार्थना है की सड़क की मजबूती के लिए उसमें भी पानी डालें और किसी भी प्रकार की गाड़ी तब तक न चलने दे जब तक रास्ता पूरी तरह से पक्का ना हो जाए। उन्होने लोगों से सहयोग करने को कहा है ताकि इन रास्तों को पूरी मजबूती के साथ बना सके और अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बना सके।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज