कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक ओर जहाँ नशे के खिलाफ ज़ोरों शोरों से अभियान छेड़ा है और इस अभियान के अंतर्गत आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। वंही हिमाचल प्रदेश में घूमने आ रहे पर्यटकों की मदद के लिए भी हिमाचल प्रदेश पुलिस हमेशा तत्पर रहती है। कल रात समय करीब 9 बजे थाना हजा में सूचना मिली कि दरेड नाला में अचानक पानी का बहाव बढने के कारण बीच नाले में एक गाड़ी फंस गई है । जिसपर थाना से पुलिस टीम आरक्षी रजत न0 157, आरक्षी मनीष न0 167 व SPO अनिल कुमार मौका मुकाम दरेड नाला का रवाना हुए जो नाले के बीच फंसी गाडी को पुलिस टीम तथा BRO की टीम ने बाहर निकाला तथा वहां पर अन्य तीन गाडियों को पुलिस की निगरानी में आर-पार करवाया जिसमें लगभग 10 व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से रेस्कयू किया गया।
Author: Kullu Update
Post Views: 28



