कुल्लू अपडेट, शहर के समीपवर्ती झाड़ग में सड़क किनारे राहगीर को टक्कर मारकर फरार हुए वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दुर्घटना में राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। छेरिंग वांगचुक पुत्र नामज्ञाल गांव झाडंग (अलेऊ) डाकघर मनाली, कुल्लू ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी की रात होटल देवभूमि के पास मनाली से प्रीणी तरफ जा रही एक कार के चालक ने पैदल चल रहे राहुल रावल को सामने से टक्कर मारी। उपरोक्त अभियोग की आगामी तफ्तीश सहायक उप निरीक्षक राम सिंह कर रहे हैं। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को गाड़ी चालक रोहित कुमार गांव नलशान जिला मंडी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने खबर की पुष्टि की।

Author: Kullu Update
Post Views: 3,842



