कुल्लू अपडेट ,जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक 11जनवरी को सुबह 10 बजे देव धाम परिसर बाशिंग कुल्लू में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में तय की गई है।यह जानकारी जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर ने दी।उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्मवाल,पूर्व मंत्री एवम प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। बैठक में भाजपा के जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य,जिला से प्रदेश के पदाधिकारी एवम् कार्यकारिणी सदस्य,सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष और महामंत्री, सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्ष, सभी प्रदेश पदाधिकारी,भाजपा से संबंधित जिला परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,नगर परिषद के अध्यक्ष एवम् उपाध्यक्ष,पंचायत समिति के अध्यक्ष एवम् उपाध्यक्ष जिला के चारों मंडल कुल्लू,मनाली,बंजार और आनी के अध्यक्ष एवम् महामंत्री भाग लेंगे।जिला महामंत्री अमर ठाकुर ने सभी पदाधिकारीयों से आग्रह किया है कि सभी पदाधिकारी बैठक में समय पर पहुंचे। ।




