कुल्लू अपडेट , जिला युवा कांग्रेस कुल्लू की बैठक मोहल रेस्ट में हुई। बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वे पिछले चार दिनों में मंडी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे है । उन्होंने कहा कि हम यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के माध्यम से हम हर विधानसभा में बैठक कर रहे है। हम iyc एप के माध्यम से युवाओं को जोड़ रहे हैं और यूथ को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और दूसरी कैंपेन है फर्स्ट वोट फॉर इंडिया इसके अंतर्गत जो चुनाव में हमारे युवा साथी पहली बार वोट डालने जा रहे है जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो चुकी है। उनके भी नए वोट हम बना रहे है। इसकी भी हमनें आज की बैठक में चर्चा की है।पिछले चार दिन में मंडी लोकसभा की चार पांच विधानसभाओं का दौरा कर चुके है हमने देखा की युवाओं में काफी जोश है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब यहां सरकार थी और उपचुनाव हुए थे तब यहां से प्रतिभा सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था तब युवा साथियों ने बढ़ चढ़ कर कांग्रेस पार्टी को सपोर्ट किया और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताया उन्होंने कहा की मुझे पूरा विश्वास है की आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी का जो प्रत्याशी रहेगा उसको भारी मात्रा में युवाओं का समर्थन मिलेगा और साथ ही साथ आज इस बैठक में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा एक साल के कार्यकाल में किए गए जो भी कार्य है और सरकार की जो भी नई नई नीतियां है उनकी चर्चा की इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष गिरीश ठाकुर ,पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




