Search
Close this search box.

सोशल वेलफेयर एसोसिएशन संस्था की ओर से आउटर सिराज भवन में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

कुल्लू अपडेट , सोशल वेलफेयर एसोसिएशन फ़ॉर आउटर सराज पीपल संस्था की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन आउटर सिराज भवन कुल्लू में किया गया । इस शिविर में डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। संस्था के पदाधिकारियो ने मुख्यातिथि का टोपी मफलर पहना कर स्वागत किया। इस शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने भी स्वयं रक्तदान करके लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इसमें कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया की यह संस्था अभी कुछ समय पहले ही रजिस्टर हुई है। रजिस्टर होने के बाद यह पहला इवेंट है जो वह लोग करवा रहे है।उन्होने कहा की रक्त दान एक बहुत बड़ा दान है इसलिए सभी लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। उन्होने यह भी कहा की रक्त तभी उपलब्ध होगा जब लोग दान करेंगे। उन्होने रक्तदान करने आये हुए लोगो का और क्षेत्रीय अस्पताल से आयी हुई मेडिकल टीम का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार , उपाध्यक्ष संदीप शर्मा ,महासचिव नरोत्तम चंद ,एडवाइजर दलीप ठाकुर ,कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा ,संयुक्त सचिव मनोज कुमार , कार्यकारी सदस्य रामानंद ठाकुर ,राज कुमार और सुभाष कुमार व् अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज