कुल्लू अपडेट राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर देवसदन में 12जनवरी 2024 को आयोजित होगा कार्यक्रम। इस उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा ज़िला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन अटल सदन के सेमिनार कक्ष में किया जाएगा जिसका विषय रहेगा। मेरा युवा भारत विकसित भारत-2047 युवाओ के लिये युवाओ के द्वारा,भाषण प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी का चयन राज्य स्तर की भाषण प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का माननीय प्रधानमंत्री द्वारा कल शुभारंभ किया जाएगा एवं देश के युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित किया जायेगा।जिसका सीधा प्रसारण कुल्लू के देवसदन में दिखाया जाएगा।वही इस 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कुल्लू की संस्कृति एवं कुल्लू के बुनकरों के पहचान यहां की टोपी ,शॉल का स्टॉल राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नेहरू युवा केंद्र कुल्लू हर्षना,रवींद्र द्वारा लगाया जायेगा,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा जून माह में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के पेंटिंग,विजेता कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा कात्यायनी पेंटिंग व भाषण विजेता राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के अंकित यूथ समिट में अपना हुनर दिखायेगे। वही इस उपलक्ष्य पर ऐल्प्स इंस्टिट्यूट,पायनियर इंस्टिट्यूट के छात्रो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे ,साथ ही युवाओं को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा स्वास्थ्य प्राथमिक उपचार ,अग्नि सुरक्षा से संबंधित ट्रेनिंग प्रदान की जायेगी ।कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा उपस्थित रहेगी।राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद को ना सिर्फ़ याद बल्कि उनके दिये ज्ञान ,बातो,सीखो व चरित्र के एक छोटे से हिस्से को अपने जीवन में उतारने के लिए मनाया जाता है।




