Search
Close this search box.

क्लिक करें और जानें इस संस्थान में निकली 70 पदों पर वैकेंसी, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

नौकरी , प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (Projects and Development India Limited ) की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार संस्थान में बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस चल रही है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक साइट pdilin.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2024 है. आखिरी तारीख के निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा. अभ्यर्थी इस अभियान के लिए यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी. अभियान के जरिए कुल 70 पद नियुक्तियां की जाएंगी. इन 70 पदों में से इंजीनियर ग्रेड 1 के 28 और ग्रेड II के 32 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जबकि ग्रेड III के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्तियां अलग-अलग विभागों में की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

PDIL Recruitment 2024: ये हैं जरूरी तारीखें
आवेदन प्रोसेस शुरू होने की तारीख: 1 जनवरी, 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 17 जनवरी, 2024
जब होंगे इंटरव्यू: 02 फरवरी से 09 फरवरी तक
PDIL Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
1: आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट pdilin.com पर जाना होगा.
2: इसके बाद अभ्यर्थी होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
3: फिर उम्मीदवार अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरना शुरू करें.
4: इसके बाद उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करें.
5: अब उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें.
6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें.
7: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज