कुल्लू अपडेट,गौरी पट्टी को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति पर पेरिस-सैकले विश्वविद्यालय में दाखिला मिला है । वह वहाँ से भौतिकी में स्नातकोत्तर कर रही हैं। वह अपने पहले वर्ष में पार्टिकल्स, न्यूक्लियस, यूनिवर्स और लेजर्स में पढ़ाई कर रही है। उन्हें IDEX नामक एक विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है जो अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की मास्टर्स छात्रवृत्ति है। इसमें भारत से पेरिस तक की उनकी यात्रा और उनके रहने के सभी खर्च, ट्यूशन फीस आदि (100%) शामिल हैं।
भारत -भारती सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ निरंजन देव शर्मा ने कहा कि गौरी पट्टी तथा उनके परिवार एवं अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि गौरी बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न छात्रा रही हैं. उन्होने जमा दो की परीक्षा में भी 98 % अंक हासिल करके प्रदेश की मेरिट लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त किया था तथा उन्हे फिजिक्स आनर्स में दिल्ली विश्वविद्यालय के मरिन्डा हाउस कालेज में दाखिला मिला था . गौरी पट्टी ने स्नातक डिग्री के दौरान सभी ग्रीष्मकालीन अवकाशों में अनुसंधान इंटर्नशिप किए जिनमें से एक इंटर्नशिप कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसएसे हुई थी।




