कुल्लू अपडेट,शैंशर कोठी के ग्राम पंचायत गाड़ापार के शाक्टी मरौड़ शुगाड़ कुटला गांव के लोगों ने तहसीलदार सैंज की माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे भारत आजाद होने के बाबजूद भी आज भी हमारे गांव में रोड़ और बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। हमारे पंचायत में 100 मैगावाट का प्रोजेक्ट है उसके बाबजूद भी बिजली आज भी नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम वोट नहीं डालेंगे। वहीं ग्रामीण हीरा लाल, राज्यपाल, प्रकाश का कहना है कि सरकार व विभाग को कई बार हमने अवगत करवाया। कहा कि हमारे गांव में बिजली के पोल भी पहुंचाए गए हैं।

Author: Kullu Update
Post Views: 911



