कुल्लू अपडेट , गीत संगीत के जरिए हिमाचली संस्कृति का संरक्षण करने वाले हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत का नया गीत बांकी शाऊंनी रिलीज हो गया है। साजा माघ (मकर संक्रांति) के मौके पर रिलीज हुए गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गीत को इंद्रजीत ने ही लिखा और कंपोज किया है। गीत की शूटिंग बालीचौकी के थाची घाटी में की गई है। उनके अलावा गाने में चारू शर्मा ने भी आवाज दी है। म्यूजिक सुरेंद्र नेगी और निर्देशन सुरेश ने किया है। इस गाने को अभी तक 35 हजार 945 लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इंद्रजीत द्वारा पहले भी काफी ज्यादा हिट गाने दिए जा चुके है।
https://www.youtube.com/watch?v=LFkmnBEPE9U

Author: Kullu Update
Post Views: 2,706



