Search
Close this search box.

युवा सेवा एवं खेल विभाग ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस,सूत्रधार कला संगम अध्यक्ष के अध्यक्ष दिनेश सेन मुख़्यतिथि

कुल्लू अपडेट,युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा बीते दिन12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन सूत्रधार कला संगम कुल्लू के परिसर में किया गया । इस अवसर पर, समूहगान, एकल गायन, चित्र कला लेखन,निबन्ध लेखन, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें जिला कुल्लू के अलग अलग विकासखंडो से आए हुए लगभग 70 युवाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारम्भ मुख्यतिथि दिनेश सेन अध्यक्ष सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने दीप प्रवज्वलित कर किया । जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कु० कविता ठाकुर ने बताया की युवा दिवस के अवसर पर 5 विधाओ में प्रतियोगिताएं करवाई गयी ।उन्होंने कहा कि समूह गान में सूत्रधार कला संगम प्रथम,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर ने दूसरा, एकल गायन में दया नंद प्रथम,कैलाश दूसरे व धनमन्ती ने तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, सृष्ठि दूसरे, व गुंजन तृतीय , चित्र लेखन में सार्थक प्रथम, सपना दूसरे व सृष्ठि तीसरे, व निबन्ध लेखन में शानू पहले , राजपाल दूसरे तथा शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओ को ट्राफी व नगद पुरस्कार प्रदान कर समानित किया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज