कुल्लू अपडेट ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिपुर इकाई एवं खेलों भारत द्वारा हरिपुर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व में जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे टीकम राम ठाकुर ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं ज़िला संयोजक कुल्लू ऋषभ ठाकुर ,पूर्व कार्यकर्ता गंगा सिंह ठाकुर व पूर्व इकाई अध्यक्ष रोहित ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। टीकम राम ठाकुर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी और सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,206



