Search
Close this search box.

परिवहन कर्मचारियों का 46 महीनो का ओवर टाइम भत्तों का भुगतान करे सरकार

कुल्लू अपडेट ,परिवहन कर्मचारी संगठन (इंटक) केलांग क्षेत्र के प्रधान जीवन लाल तथा महासचिव हुक्म चंद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कर्मचारी संगठन के महासचिव उमेश कुमार शर्मा, प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य विजय कुमार परिवहन कर्मचारी संगठन इंटक के महासचिव उमेश कुमार शर्मा , प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य विजय कुमार ,कुल्लू क्षेत्र के परिवहन कर्मचारी संगठन के प्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष अतिथि रहे। इसमें सबसे पहले सरकार का OPS (ओपीस) बहाल करने का आभार जताया गया तथा केलाग तथा कुल्लू क्षेत्र की 2.25 और 2.59 की विसगति को दूर करने के लिए निगम का आभार जताया। तथा केलांग क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं जैसे- आवास संबंधी शौचालय संबंधी , वर्कशॉप में शैड संबंधी, रेस्ट रूम में गद्दों की कमी की समस्या बारे चर्चा की गई तथा बैठक में परिचालकों की विसंगति को दूर करने बारे 46 महीनो की ओवर टाइम भत्तो का भुगतान तथा कैरियर सबंधी भुगतान करने की मांग गई। इसके साथ सदस्यों द्वारा केलांग क्षेत्र के कुल्लू स्थानांतरण की अवधि बारे निगम, से नाराजगी जताई है जिसमें निगम द्वारा दिसम्बर से फरवरी तक स्थानांतरण के आदेश दिए है परन्तु कर्मचारियों का कहना है केवल दो महीने के लिए उन्हें आवास संबंधी समस्या का सामना करना पडता है इसे पूर्व की भाति ही रखा जाए या कुल्लु स्थानतरण ना किया जाये साथ में कुछ नए सदस्यों का चुनाव भी किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निक्का राम को अध्य्क्ष , राम कुमार कानूनी सलाहकार ,रजनीश कुमार सह सलाहकार ,सुन्दर सिंह प्रेस सचिव व हीरा देवी को सहकोषाध्य्क्ष चुना गया। इसमें यह भी निर्णय लिया गया की जल्द ही प्रदेश स्तर पर परिवहन कर्मचारी संगठन (इंटक) द्वारा OPS बहाली के लिए आभार कार्यक्रम किया जाएगा और भविष्य में निगम से आशा है की वह कर्मचारी हित में फैसला लेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज