Search
Close this search box.

मनाली में मनु मार्केट की दुकान में लगी आग, सात लाख का नुकसान

कुल्लू अपडेट ,पर्यटन नगरी मनाली में मकर संक्रांति के दिन रविवार शाम को मनु मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। आग की घटना में सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मनु मार्केट में दर्जी गौरव शर्मा पुत्र दिवंगत सोहन लाल शर्मा दुकान में रविवार शाम को आग लगी। देखते ही देखते दुकान में आग की लपटें उठीं। इसके बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। दमकल विभाग को भी सूचित किया। अग्निशमन तथा स्थानीय लोगों की सहायता से शीघ्र ही आग पर काबू पाया गया और साथ लगते मकानों को बचाया गया। मनाली में अग्निशमन प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि दुकान मालिक की लगभग सात लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज