कुल्लूअपडेट , नेशनल हाईवे कुल्लू-मनाली के बीच आने वाले डोहलूनाला में एक वाहन चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार शाम करीब 9:00 बजे टेक राम (78) पुत्र सोभू राम निवासी छानी, डाकघर कटराई, जिला कुल्लू डोभी से डोहलूनाला की तरफ आ रहा था। डोहलूनाला के पास उसे वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गया। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वाहन का भी पता लगाया जा रहा है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,594



