Search
Close this search box.

सेवा ही परम धर्म,समाजसेवी रोशन ठाकुर ने बंदरोल गौशाला में दी 5 घास की जीप की सेवा,लोगों से भी किया आह्वान

कुल्लू अपडेट

सेवा ही परम धर्म,समाजसेवी रोशन ठाकुर ने बंदरोल गौशाला में दी 5 घास की जीप की सेवा,लोगों से भी किया आह्वान
कुल्लू अपडेट,होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी रोशन ठाकुर की मेहनत रंग लाई है। रोशन ठाकुर के प्रयासों से गोसदन रांगड़ी में रह रही गाय को आज बन्दरोल भेज दिया। रोशन ठाकुर ने घाटी वासियों के सहयोग से गोसदन को पांच जीप घास भी भेंट की। रांगड़ी गोसदन में ठंड से पशुओं की लगातार मौत हो रही थी। हालात को देखते हुए नगर परिषद मनाली ने 350 पशुओं को कटराई गोसदन पहुंचाया। जबकि शेष पशु आज बन्दरोल पहुचाए गए। रोशन ठाकुर ने कहा कि गोसदन रांगड़ी में हर रोज गाय की ठंड से मौत हो रही है। हालांकि स्थानीय लोग गोसदन के संचालन में सहयोग कर रहे थे लेकिन ठंड अधिक होने व व्यवस्था ठीक न होने के कारण गोसदन के संचालन में भी दिक्कत आ रही थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी पशु अब गर्म क्षेत्र में पहुंच गए हैं। ठाकुर ने घाटी के लोगों से आग्रह किया कि कटराई व बन्दरोल के गोसदन के संचालन में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि लोग गोसदन के लिए या घास या धन देकर पुण्य के भागी बनें। ठाकुर ने कहा कि घाटी के लोगों से चंदा भी इकट्ठा किया जाएगा ताकि पशुओं की सही तरीके से देखभाल हो सके। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि गोसदन के संचालन में अपना योगदान अवश्य दें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज