Search
Close this search box.

कुल्लू में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत माय भारत स्वयंसेवक कर रहे सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक

कुल्लू अपडेट,राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को मनाने के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत किए गये युवाओ को बत्तौर सड़क सुरक्षा स्वयसेवी यातायात पुलिस विभाग कुल्लू के द्वारा सड़क सुरक्षा ,ट्रैफिक प्रबंधन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है । सड़क सुरक्षा सप्ताह 11जनवरी से 17जनवरी तक मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। यह दुर्घटना और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। साथ ही यह जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने, पैदल यात्री सुरक्षा और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की अनिवार्यता के महत्व को समझाने में मदद करता है।भारत में ही हर साल लगभग अस्सी हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मृत्यु का तेरह प्रतिशत है। अधिकांश दुर्घटनाओं में चालक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ज्यादातर मामलों में दुर्घटनाएं या तो लापरवाही के कारण होती हैं या सड़क उपयोगकर्ता की सड़क सुरक्षा जागरूकता की कमी के कारण होती हैं। इसलिए, सड़क सुरक्षा शिक्षा जीवित रहने के किसी भी अन्य बुनियादी कौशल की तरह ही आवश्यक है।सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य वर्तमान और भावी सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा जानकारी प्रदान करना है और हर साल सड़कों पर मारे गए और घायल लोगों की संख्या को कम करना है।नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा मामले विभाग द्वारा इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने वाले पच्चीस माई भारत स्वयंसेवियों को इसके लिए चुना गया है , ये स्वयंसेवी यातायात पुलिस कुल्लू के साथ 11जनवरी से बतौर सड़क सुरक्षा स्वयंसेवी अपनी सेवाये दे रहे है , एवं सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी लेकर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने का कार्य कर रहे है ।माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने वाले युवाओ को राज्य सरकार ,एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओ को जमीनी स्तर पर हर नागरिक तक जागरूकता के माध्यम से पहुँचाने के लिये भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससे की जनमानस सरकार की योजनाओ का लाभ उठा सके ,वही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बिठाकर इन स्वयंसेवियो को सरकारी विभागो की कार्यप्रणाली एवं स्कीम्स के बारे में जानकारी दी जायेगी जिन स्कीम्स को आगे जागरूकता के माध्यम से जन जन तक पहुँचाया जाएगा।नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने जानकारी दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज