Search
Close this search box.

सैंज घाटी में पर्यावरण एवं ग्रामीण जागृति संस्थान द्वारा 48 हाई ल्यूमन व 40 मीडियम ल्यूमन लाइटें लगवाई जा रही

कुल्लू अपडेट,कुल्लू जिला के सैंज घाटी में पर्यावरण एवं ग्रामीण जागृति संस्थान (इरा) द्वारा सिगनिफाई लाइटिंग के सी. एस. आर. के अन्तर्गत घाटी में 88 सोलर स्ट्रीट लाइटों को सार्वजनिक स्थलों पर लगवाया जा रहा है। इनमें 48 हाई ल्यूमन व 40 मीडियम ल्यूमन लाइटें लगवाई जा रही हैं। इस कार्य में स्वयंसेवी सहयोग के लिए हिमालय उन्नति मिशन, श्रीश्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट अपने स्वयं सेवकों के साथ निरंतर जमीनी स्तर पर समन्वय कर रहा है। हिमालय उन्नति मिशन के कार्यक्रम निदेशक ने बताया कि, इस वर्ष कुल्लू क्षेत्र में आई आपदा से इन क्षेत्रों में बहुत नुकसान हुआ है और इस परिप्रेक्ष्य में स्थानीय प्रशासन के समन्वय व मार्गदर्शन में यह प्रयास किया जा रहा है कि, घाटी के सार्वजनिक क्षेत्रों में इन लाइटों को लगवाया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ हो। इस कार्य के साथ-साथ अब इन पंचायतों में जनमानस के लिए ग्रामीण आनंद अनुभूति शिविर लगाने की कार्ययोजना पर कार्य हो रहा है, जिससे इस आपदा से हुए मानसिक तनाव से उबरने में स्थानीय लोगों की मदद की जा सके। इसके साथ। ही सैंज घाटी के कुछ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को ट्रस्ट के स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम में सम्मिलित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है, जिससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को और बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि गत जून माह में हि.प्र. सरकार व हिमालय उन्नति मिशन – श्रीश्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है, जिसके अन्तर्गत हम इन हिमालयी क्षेत्रों की पारिस्थितिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासतों के संरक्षण, संवर्धन व सतत् विकास हेतु प्रयासरत हैं।
इसी के साथ स्थानीय संयोजक इरा संस्था, सुशील कुमार जी ने बताया कि अभी तक 88 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवा दी गई हैं और पंचायत पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्य तेजी पर है और नवंबर माह के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज