Search
Close this search box.

मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने किया सेऊबाग में ग्रामीण हाट भरतकूप का भूमिपूजन,दी 2लाख 50 हज़ार की राशि 

कुल्लू अपडेट ,कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्षा एवं मंडी लोकसभा की सांसद प्रतिभा सिंह ने गाहर पंचायत के धर्मबाग और अमृत सरोवर का उद्घाटन किया।ग्रामीण हाट का भूमिपूजन किया।वही गाहर पंचायत प्रधान रोहित वत्स धामी ने बताया कि प्रतिभा सिंह के दौरे को लेकर पंचायत के लोगो में काफी उत्साह देखा गया और प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।वही उन्होंने कहा कि पंचायत में लगातार जनता के सहयोग,प्रशासन ,सरकार के सहयोग से विकास कार्य करवाएं जा रहे है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, जिला परिषद् उपाध्यक्ष वीर सिंह, मनाली ब्लॉक अध्यक्ष हरी चंद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित महाजन, जिला परिषद् अध्यक्ष अरुणा ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज