कुल्लू अपडेट , भारत भारती स्कूल ढालपुर में एनडीआरएफ की टीम की ओर से आपातकालीन स्थिति में किस तरह से काम करना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी। एनडीआरएफ टीम के इंचार्ज नीरज भारती ने बताया की यह केंद्र सरकार के द्वारा करवाया जा रहा है । जिसमें बच्चों को आपातकालीन स्थिति से निपटने की जानकारी दी जा रही है । उन्होंने बताया की बच्चों को पता होना चाहिए की किसी भी आपातकालीन स्थिति में किस तरह से कार्य करना चाहिए । एनडीआरएफ की टीम ने बच्चों को सीपीआर , चोट लगने पर खून को बहने रोकना ,आग पर काबू पाना और भूकंप के दौरान किस तरह से खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना है इसके बारे में जानकारी दी । स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ निरंजन देव शर्मा ने एनडीआरएफ की टीम का आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा की यह एक बहुत अच्छी पहल है और इस से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला । एनडीआरएफ की टीम द्वारा किए गए डिमॉन्स्ट्रेशन कार्यों को बच्चों से भी करवाया गया ताकि सभी बच्चे इन चीजों को सीख सके।। गौर रहे की हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय पहले आपदा से भारी तबाही हुई थी ऐसे में बच्चों को इस तरह की जानकारी देना बहुत जरुरी है ताकि वह खुद को सुरक्षित रख सकें|




