Search
Close this search box.

सुलतानपुर डाकघर में महिला सब पोस्टमास्टर ने किया लाखों रुपए का गबन जांच जारी

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू के सुलतानपुर स्थित डाकघर में लाखों रुपए का गबन होने का मामला सामने आया है। डाक विभाग के अधिकारी ने इसकी जांच शुरू कर दी है। विभाग ने गबन करने वाली एक महिला कर्मचारी को इस डाकघर में सब पोस्टमास्टर के पद से हटाकर मुख्य डाकघर में तैनात किया है। इस डाकघर में बचत खाता, सुकन्या योजना, आरडी सहित केंद्र सरकार की डाकघर के माध्यम से चलाई गई योजनाओं में यह गड़बड़ी हुई है। इस बात का खुलासा विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने तब हुआ, जब सब पोस्टमास्टर के पद परतैनात महिला कर्मचारी ने दिनभर जमा होने वाली विभिन्न योजनाओं के धन को जमा करने के लिए जाली रिपोर्ट तैयार कर उसमें कम कैश हैंडओवर किया। जब महिला कर्मचारी की ओर से दिए धन को अधिकारियों की ओर से गिना जाने लगा तो धनराशि कम होने पर मामला सामने आया। उसके बाद जांच शुरू हुई तो पता चला कि इससे पहले भी कई खाता धारकों की राशि को गबन किया गया है।अब डाक विभाग की तरफ से खाताधारकों से इस ब्रांच में खोले गए खातों और योजनाओं की एक बार वेरिफिकेशन करने का आग्रह किया है ताकि इस बात का पता चल सके कि इस गड़बड़ी का शिकार कौन-कौन हुआ है और कितने लाख की गड़बड़ी हुई है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिसने गड़बड़ की है वह महिला इस ब्रांच में पिछले दो साल से कार्यरत थी। जिला मुख्यालय कुल्लू के मुख्य डाकघर में तैनात एएसपी मनोहर लाल ने बताया कि ब्रांच में लाखों की गड़बड़ी सामने आई है। जांच के बाद यह पता चलेगा कि कुल कितने लाख की गड़बड़ी हुई है। जांच पूरी होने तक सुलतानपुर डाकघर में तैनात सब पोस्ट मास्टर को मुख्य डाकघर में तैनात कर दिया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज