Search
Close this search box.

सियूंड में स्कूटर सवार युवक पर पुलिस को हुआ शक,पुलिस ने 1.106 किलोग्राम चरस की बरामद

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सियूंड में यातायात चेकिंग / नाकाबंदी पर तैनात थी। नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटर न0. PB07Z-6902 मनीकर्ण से आई ,जो स्कूटर सवार ने पुलिस पार्टी को देखकर स्कूटर को रोका तथा पीछे मोड़कर तेजी से स्कूटर को भगाने लगा तथा कुछ दूरी पर स्वयं ही स्कूटर सहित गिर पड़ा तथा घायल हो गया। उसके बाद नियमानुसार स्कूटर सवार संदीप कुमार (40 वर्ष) पुत्र केवल कृष्ण निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर, होशियारपुर, पंजाब के कब्ज़ा से 1.106 किलोग्राम चरस/कैनाबिस बरामद किया गया है । संदीप कुमार के विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना भून्तर में अभियोग दर्ज किया गया है व संदीप कुमार उपरोक्त को चोटिल होने व RH कुल्लू में दाखिल होने की सूरत में अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज