Search
Close this search box.

भेखली रोड़ और बंदरोल में ढाबे में पुलिस ने अवैध शराब की पकड़ी

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना कुल्लू में आवकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज़ किये गए है , पहले मुकदमे में गुप्त सूचना के आधार पर प्रकाश चन्द पुत्र स्व. गंगा सिंह निवासी गांव व डाकघर बंदरोल के ढाबा में नियमानुसार तलाशी के दौरान 09 बोतलें मार्का संतरा न0 1. बरामद की हैं तथा दूसरे अभियोग में भेखली रोड़ में नाकाबंदी के दौरान गाड़ी न0 HP66-8108 की नियमानुसार चैकिंग के दौरान गोपाल चन्द पुत्र शिव राम निवासी गांव नलाहच डाकघर भेखली के कब्जा से 30 लीटर नाजायज शराब (लाहन) बरामद की है ।आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज