Search
Close this search box.

प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में लगे I LOVE KULLU बोर्ड को नुकसान पहुंचाने वाला युवक गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट ,बीते दिनों 13 मई की रात को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों नें प्रदर्शनी मैदान, ढालपुर,  कुल्लू में लगे I LOVE KULLU बोर्ड को नुकसान पहुंचाया था जिस पर पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग संख्या 160/23 18.05.2023 अंतर्गत धारा 03 सार्वजनिक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम दर्ज किया गया। उपरोक्त प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम द्वारा आस पास के CCTV कैमरों का गहन विश्लेषण किया गया तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त धर्मेंद्र यादव उर्फ धर्मा पुत्र चंद्र केश यादव गांव कांकसी, डा0 सिलहरी, तह0 सहसवाना, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश उम्र 18 साल को 23.मई को गिरफ्तार किया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज