कुल्लू अपडेट ,देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने आज ढालपुर में जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने निर्मला देवी को झूठे केस में फंसाने और उनकी बेटी के साथ मारपीट करने के मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। उन्होने एससी एसटी एक्ट के खिलाफ विरोध किया और निर्मला देवी को न्याय देने की गुहार लगाई। इस मौके पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रुमीत ठाकुर भी आये थे। उन्होने कहा की समय रहते अगर इनको न्याय नहीं मिला तो कुल्लू में कर्फ्यू लगाने की नौबत आ जाएगी और सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अपने दफ्तर छोड़ कर भागना पड़ेगा। उन्होने यह भी कहा की अगर इन लोगों की F.I.R दर्ज नहीं की गयी तो कुल्लू का मैदान काम पड़ जाएगा इतनी संख्या में हम यहां एकत्रित होंगे। उन्होंने यह भी कहा की हम अपनी पर आये तो दफ्तरों पर ताले भी लगा देंगे। इस से पहले धर्मशाला में क्या हुआ है वो भी सबको याद होगा। इसके बाद सभी ने डीसी कुल्लू को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। गौर रहे की जमीनी विवाद के कारण निर्मला देवी को झूठे केस में फंसाया गया था। उन पर एक झूठा मामला दर्ज करवाया गया जिसमें उन पर जाति सूचक शब्द बोलने का इल्जाम लगाया है और विरोध करने पर बेटी के साथ भी मारपीट की थी। इस मौके पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा जिला कुल्लू के अध्यक्ष अमर ठाकुर , उपाध्यक्ष मुनीश,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अजय ठाकुर , लवली चौहान प्रदेश कोषाध्य्क्ष , जिला कुल्लू मुख्य कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह राणा , बबलू ठाकुर ,दिने राम ठाकुर , घनश्याम ठाकुर व् अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




