Search
Close this search box.

कैबिनेट में फिर से बिजली महादेव रोप-वे को मिली थी मंजूरी,अब मंदिर कमेटी ने किया फिर विरोध

कुल्लू अपडेट , बिजली महादेव रोप – वे का मुद्दा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। इस से पहले भी लोगों द्वारा 22 अगस्त को बिजली महादेव में रोप वे लगाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। जिसमें खराहल घाटी और कुल्लू के लोगों ने मिलकर एक रैली निकाली थी और उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा था। बिजली महादेव द्वारा देववाणी के माध्यम से रोप वे लगाने के लिए कड़े शब्दों में इंकार किया गया था जिसके बाद बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति द्वारा उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रोपवे ना लगाने के लिए ज्ञापन भेजे गए थे। कुछ समय तक ये मुद्दा ठंडे बस्ती में था परन्तु अब हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की कैबिनेट में फिर से बिजली महादेव रोप-वे की मंजूरी मिली है, लेकिन बिजली महादेव मंदिर कमेटी मथाण ने इसका फिर से विरोध किया है। बिजली महादेव मंदिर कमेटी आज रोपवे के विरोध में उपायुक्त कुल्लू से मिली और विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कमेटी ने कहा है कि मार्च 2023 से जैसे ही बिजली महादेव रोप-वे सर्वे का काम शुरू हुआ, उसके तुरंत बाद बिजली महादेव ने देववाणी द्वारा इस रोप-वे लगाने का कड़े शब्दों में हर जगह विरोध किया था तथा इसको लगाने से परिणाम भुगतने का इशारा किया। इसके तुरंत बाद बिजली महादेव हारयान का एक जनरल हाऊस धारठ खठार में हुआ।इस दौरान कमेटी ने कहा कि जैसा देवता बोलते हैं, कमेटी की राय भी यही है।12 जनवरी, 2024 को फिर से प्रदेश सरकार की केबिनेट बिजली महादेव रोप-वे लगाने की मंजूरी दे दी है। कमेटी का कहना है कि यह मुद्दा आस्था का है। बिजली महादेव ने रोपवे से मना किया है। ऐसे में मंदिर कमेटी भी विरोध करती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज