Search
Close this search box.

मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों को निश्चित नियम और समय में जाने की अनुमति,दारचा शिंकुला मार्ग बन्द 

कुल्लू अपडेट, मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में 4*4 और 4*2 वाहनों को (LMV) जंजीरों के साथ सुबह 6.00 बजे से 9.30 बजे तथा दो पहिया वाहन  सुबह 7.00 से 9.00 और कमर्शियल वाहन (HMV) के लिए सुबह 9.30 बजे से 12.00 बजे के बीच दारचा से सरचू जाने की अनुमति है। दारचा शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द  है। पांगी किलाड़ राजमार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क ग्राफू से छोटा धरा स्थानीय 4*4 वाहनों के लिए खुला है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। लोसर से छोटा धरा सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:9459461355, कंट्रोल रूम:8988092298

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज