कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ मुहीम छेड़ दी है जिसके चलते पुलिस द्वारा जगह जगह नाकाबंदी करके गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के चलते एंटी नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स कुल्लू की टीम बजौरा फोरलेन पुल के पास गश्त पर थी। तभी एक व्यक्ति पीठू बैग उठाए हुए बजौरा फोरलेन पुल के नीचे से पैदल बजौरा की तरफ आ रहा था , जो काफी डरा हुआ लग रहा था जिसे टीम ने रोका तथा उसे बताया कि वे पुलिस विभाग से हैं जिस पर वह बहुत ज्यादा घबरा गया तथा भागने की कोशिश करने लगा , जिस पर पुलिस को उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ। उसे पकड़कर जब उसके पीठु बैग की तलाशी ली गयी तो बैग से अमर चंद सुपुत्र टेढा सिंह गांव व डाकघर सचानी तहसील भुंतर ज़िला कुल्लू के कब्जे से 810 ग्राम (पौना किलोग्राम) भांग/चरस बरामद हुई। डी.एस.पी. एंटी नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स कुल्लू हेमराज वर्मा ने बताया की आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस टीम में मुख्य आरक्षी विजय कुमार, मानक मुख्य आरक्षी अतुल शर्मा , आरक्षी दिनेश गीर , मानक मुख्य नितिश कुमार ,आरक्षी अशोक कुमार , महिला आरक्षी सपना तथा सरिता कुमारी शामिल थे




