Search
Close this search box.

कुल्लू पहुंची प्रतिभा सिंह ने की भाजपा सरकार की तारीफ़,भाजपाई खुश 

कुल्लू अपडेट, एक और जहां कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की जीत से उत्साहित है और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को केंद्र से हटाने के लिए विपक्ष को एकजुट कर रही है। वंही मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह कुल्लू में हुए विकासकार्यों का उद्घाटन करने टनल के माध्यम से कुल्लू पहुंची। भाजपा के लिए खुशी की खबर यह है कि प्रतिभा सिंह ने टनल निर्माण के लिए भारत सरकार के कार्य की तारीफ की है प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुल्लू मनाली क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। बाहर के देशों से पर्यटक यहां घूमने आते हैं और भारत के कोने-कोने से भी यहां सैलानी आते हैं हम चाहते हैं की इन पर्यटकों के लिए भी यहां ऐसी सुविधाएं हो जिससे कि उन्हें यहां बार-बार आने की खुशी हो और वे यहां बार-बार आए। उन्होंने कहा कि जो यहां टनल बन रही थी वे पहली बार टनल से यात्रा करके आए और उन्हें बहुत खुशी हुई कि उनका बहुत समय बच गया और ट्रैफिक से भी वे बच गए नहीं तो अगर सिटी के माध्यम से आना पड़ता तो वे घंटों भी ट्रैफिक में फंस सकते थे। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छा कार्य हुआ है और इसके लिए वे भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं की उन्होंने हमारे कुल्लू क्षेत्र को बहुत महत्वपूर्ण समझते हुए यह टनल का काम किया है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिली है और वे कम समय में ट्रैफिक से बचते हुए इस क्षेत्र में पहुंच सकते हैं। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज