कुल्लू अपडेट,श्रीराम मंदिर अयोध्या में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या नगरी के साथ साथ पूरे भारत में माहौल भक्तिमय हो गया है। हर तरफ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा है। भारत के साथ साथ हिमाचल में भी राम मंदिर के बनने से ख़ुशी की लहर है। इसका असर कुल्लू में भी देखने को मिल रहा है।जिसके चलते ढालपुर के रथ मैदान में राम मंदिर प्रतिष्ठा अयोध्या के पावन अवसर पर जिला युवा कांग्रेस कुल्लू की ओर से 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे खिचडी भोज का आयोजन किया जा रहा है। युवा कांग्रेस कुल्लू के जिलाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने कुल्लू की समस्त जनता से आग्रह किया है की वह रथ मैदान में पधार कर प्रसाद ग्रहण करें और भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।


Author: Kullu Update
Post Views: 1,243



