कुल्लू अपडेट,अगर मन में कुछ अलग करने का जुनून और आत्मविश्वास अडिग हो तो आपको अपने लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उपमंडल बंजार की रोशनी ठाकुर बंजार उप मंडल के खाबल पंचायत की निवासी है। रोशनी ने लगातार दूसरी बार यूजीसी नेट परीक्षा में लोहा मनवाया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 दिसंबर 2023 को देश भर में यूजीसी नेट की परीक्षा करवाई थी। इसमें पॉलिटिकल विषय में रोशनी ठाकुर ने लगातार दूसरी बार परीक्षा पास की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेट मॉडल स्कूल बंजार, बीएससी राजकीय महाविद्यालय बंजार और पॉलिटिकल में MA सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा से की है। रोशनी ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों व् परिजनों को दिया है।

Author: Kullu Update
Post Views: 4,069



