कुल्लू अपडेट, कुल्लू के कलेहली में आयोजित भाजपा परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता तिलक जी के शादी समारोह में नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अन्य विधायकों के साथ भाग लिया। उन्होंने तिलक जी और किरन जी को परिणय सूत्र में बंधने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व बजौरा पहुंचने पर उनका स्थानीय बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी और मनाली के पूर्व विधायक एवम मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
Author: Kullu Update
Post Views: 68



